फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बदल रहा है, क्षितिज पर दिख रहा नया बदलाव : फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
टैगोर हॉल में बोले पूर्व सीएम-खुदा ने चाहा तो जल्द दिखेगा असर, फिल्मों से जुड़े सियासी विवादों पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को देश और कश्मीर के बदलते हालात पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुल्क बदल रहा है। बहुत जल्द एक नया बदलाव क्षितिज पर नजर आने वाला है। श्रीनगर के टैगोर हॉल में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अब्दुल्ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने अपने इस बयान पर कोई विस्तृत राजनीतिक टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

टैगोर हॉल में आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे एक शानदार और अनूठी पहल करार दिया। उन्होंने कहा, हमने पहले कभी ऐसी कोशिश नहीं की थी। ये कलाकार मुंबई से यहां आए हैं और यह उनका चौथा कार्यक्रम है। हमारे यहां के बच्चों में जो हुनर और प्रतिभा छिपी है उसे ऐसे आयोजनों के जरिए ही सामने लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने फिल्मों को लेकर चल रहे विवादों पर उनसे सवाल पूछा तो वे बिफर पड़े। उन्होंने चुटकी लेते हुए पत्रकारों को नसीहत दी कि हर विषय को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा, आप लोग यहां संगीत का कार्यक्रम कवर करने आए हैं या सियासत। राजनीति कभी आपका पीछा नहीं छोड़ती! खुदा के वास्ते, कभी तो सियासत को एक तरफ रख दिया करें। इसके साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक और कला से जुड़े आयोजनों को विशुद्ध रूप से कला के नजरिए से ही देखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें