फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रिमझिम से दिन का गिरा पारा, रात में तापमान के तेवर तीखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। घाटी में वीरवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह श्रीनगर सहित कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में तो कमी आई लेकिन रात में गर्मी और उमर से अभी भी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 अगस्त को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन या मिट्टी धंसने की घटनाएं हो सकती हैं।
श्रीनगर में वीरवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें