बारामुला। पुलिस ने मृतक मजदूर के परिजनों का पता लगाने के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी किया है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मृतक के परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मृतक की पहचान मिचिन उर्फ मूसा पुत्र अंजिला निवासी गायपोरा मुरमुरिंग तहसील असाई जिला गुवाहाटी असम के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 23 साल है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को कुंजर के गोफबल देवबुग स्थित एक निजी आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के दौरान मिचिन को करंट लग गया था। उसे तुरंत पीएचसी कुंजर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक उसके परिजनों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। बारामुला पुलिस ने स्थानीय लोगों से विशेषकर असम के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस स्टेशन कुंजर या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें, ताकि कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।