पुलवामा। आवंतिपोरा पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में शामिल दो संदिग्धों की पहचान के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार, थाना आवंतिपोरा में बाइक चोरी की दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान दो संदिग्धों की तस्वीर और वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने लोगों से इन दोनों की पहचान करने और इनके बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पोस्ट टोल प्लाजा के नंबर 7051404016 या पीसीआर आवंतिपोरा के नंबर 01933-247369 और 7051404001 पर संपर्क किया का सकता है। संवाद