फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सरकारी मिडिल स्कूल डंगीवाचा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बारामुला। डंगीवाचा स्थित गवर्नमेंट व्बॉयज स्कूल में रविवार को दोपहर करीब एक बजे आग लगने की घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही 32 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दोनों टीमों ने तीन घंटे से अधिक समय तक लगातार मेहनत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान फायर विभाग की गाड़ी में पानी खत्म हो गया। ऐसे में 32 आरआर ने सराहनीय पहल दिखाते हुए सेना के वाटर बाउजर से फायर टेंडर में पानी भरवाया, जिससे आग बुझाने का काम बिना रुके जारी रहा। लगातार और समन्वित प्रयासों के बाद शाम करीब चार बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। 32 आरआर, फायर विभाग और स्थानीय लोगों के बीच समय पर हुई कार्रवाई और बेहतर तालमेल से आग को फैलने से रोका गया और स्कूल की संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। यह घटना एक बार फिर आपात स्थिति में स्थानीय समुदाय के प्रति भारतीय सेना की त्वरित प्रतिक्रिया, समर्पण और मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेना और फायर विभाग के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें