श्रीनगर। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान सेना के एक जवान को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नियमित सुरक्षा जांच प्रक्रिया के तहत जब जवान के सामान की स्कैनिंग और तलाशी ली जा रही थी, तब उसके बैग से कथित तौर पर संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए जवान को पूछताछ के लिए रोक लिया और आगे की कानूनी जांच के लिए संबंधित सुरक्षा इकाई को सूचित कर दिया है। इस मामले में अब तक सेना, हवाई अड्डा प्रबंधन या स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संवाद