पुलवामा। जनकेंद्रित पुलिसिंग को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुलवामा पुलिस ने वीरवार को जिला मुख्यालय से दूर स्थित एक दूरदराज के गांव तुजान रहमू में एसएसपी साहिल सारंगल की अध्यक्षता में एक भव्य पब्लिक दरबार का आयोजन किया।
सेब की कटाई के व्यस्त सीजन के बावजूद तुजान रहमू और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने दरबार में भाग लिया। लोगों ने वरिष्ठ पुलिस नेतृत्व के साथ सीधे संवाद किया। प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र और दिन-प्रतिदिन के जीवन से संबंधित विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को सामने रखा। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के साथ उचित निवारण के लिए नोट किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एसएसपी ने पुलिस और लोगों के बीच खुले और निरंतर संवाद के महत्व पर जोर दिया। संवाद