फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां और गांदरबल में एनएचएम कर्मी प्रदर्शन पर डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां/गांदरबल। नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने छठे दिन भी अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखा। शोपियां के ओल्ड ट्रीटमेंट सेंटर में विरोध प्रदर्शन किया गया था। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को उजागर करते हुए नारे लगाए और शांतिपूर्ण विरोध के दौरान हमारे अधिकार का संदेश दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रखेंगे। विरोध कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने आगे कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलने की उम्मीद है ताकि अपनी मांगों को रखा जा सके। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनके पक्ष में कोई फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपनी मांगों को पूरा होने तक अपना शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं गांदरबल में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से सेवा कर रहे हैं और स्थायी कर्मचारियों के समान कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू से तत्काल बातचीत शुरू करने और उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। कर्मचारियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने और उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों का ठोस समाधान खोजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें