फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में 7.58 लाख निरक्षरों को शिक्षा से जोड़ा : सकीना इत्तू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शिक्षामंत्री सकीना मसूद इत्तू ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई दी है। केंद्र शासित प्रदेश को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूरी तरह साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है ।
विज्ञापन

एसकेआईसीसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का साक्षर केंद्र शासित प्रदेश घोषित होना बेहद गर्व का क्षण है। जम्मू-कश्मीर इस उपलब्धि को हासिल करने वाला अब तक का सबसे बड़ा राज्य बनकर उभरा है। सूबे ने राष्ट्रीय स्तर पर 10वां स्थान हासिल किया है।
सकीना इत्तू ने शिक्षकों, स्वयंसेवकों, सीखने वालों, फील्ड कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों और जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों की सराहना की, जिनकी सामूहिक जन भागीदारी की भावना ने इसे संभव बनाया। उन्होंने बताया कि 2023 से 2026 के बीच, स्कूल शिक्षा विभाग ने घर-घर जाकर किए गए सर्वेक्षणों के माध्यम से 7.58 लाख निरक्षर लोगों की पहचान की और 5.53 लाख सीखने वालों ने बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा पास की, जिसमें अकेले 2025-26 में 3,16,883 लोग शामिल थे।
विज्ञापन

सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि साक्षरता के लाभ स्थायी सशक्तिकरण के लिए आजीवन सीखने, डिजिटल साक्षरता, व्यावसायिक कौशल और वित्तीय जागरूकता में बदलें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें