भाजपा नेता विक्रम रंधावा ने कांग्रेस पर निशाना साधा
विधानसभा में आज राजनीतिक माहौल बेहद गर्म रहा जब भाजपा नेता विक्रम रंधावा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को लेकर तीखा बयान दिया। रंधावा ने कहा आपने कांग्रेस के साथ मिलकर वोट लिया, जबकि हम स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़े। इसके साथ ही उन्होंने चिट्टे के सौदागर पर भी हमला करते हुए कहा चिट्टे के सौदागर, शर्म करो। उनका यह बयान सदन में बहस और नारेबाजी का कारण बना।
सज्जाद शाहीन और भाजपा नेताओं के बीच तकरार
सज्जाद शाहीन बानिहाल ने रंधावा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा आपने जम्मू और कश्मीर का बर्बादी कर दी है। इसके बाद भाजपा के विधायक सुनील शर्मा ने भी कड़ा जवाब देते हुए कहा यह पहली बार है जब आप सदन में आए हैं पर्सनल हमले न करें अपनी सीमा में रहें।
सदन की कार्यवाही स्थगित
सदन में बहस के बीच नारेबाजी भी तेज हो गई। भाजपा के विधायक लगातार स्पीकर गो बैक और एंटी नेशनल एजेंडा नहीं चलेगा के नारे लगा रहे थे। इसके बाद स्पीकर ने कई बार सभी सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा बहुत हंगामा हो चुका है कृपया अपनी सीटों पर बैठें। उन्होंने यह भी कहा अगर आप गवर्नर साहब का शुक्रिया अदा नहीं करना चाहते तो मैं कुछ नहीं कर सकता।
सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित
सदन में बढ़ते हंगामे के बाद स्पीकर ने कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया। करीब एक घंटे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की लेकिन इस दौरान भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
भाजपा का विरोध जारी
भाजपा के नेता सुनील शर्मा ने कहा स्पीकर साहब हम आपसे यह उम्मीद नहीं करते थे। कल आपने एक बैठक की और आज बिल पेश कर दिया। क्या यह विधानसभा पार्लियामेंट से बड़ी है? हम इसका विरोध करते हैं।