फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: BJP के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं, हमारे विचार नहीं खाते मेल; उमर ने भाजपा से रिश्ते पर लगाया ब्रेक

Mon, 03 Mar 2025 01:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ किसी भी गठबंधन पर विचार नहीं कर रही है, क्योंकि उनके विचार मेल नहीं खाते।

विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी पार्टी किसी भी प्रकार के भाजपा के साथ गठबंधन पर विचार नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है और न ही इसकी कोई आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने यह बयान श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि उनके और भाजपा के विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। उनका मानना है कि अगर जम्मू-कश्मीर के विकास की बात करें तो उनके विचार और भाजपा के विचार काफी अलग हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे आगामी सत्र के दौरान हर मुद्दे पर चर्चा करेंगे, लेकिन भाजपा के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता अपने विचारों और विकास योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना है, न कि किसी राजनीतिक गठबंधन की ओर बढ़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें