फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 'न हम भाजपा को पसंद करते हैं न वे हमें; केंद्र के साथ मिलकर काम करना हमारी जिम्मेदारी है', उमर अब्दुल्ला

Wed, 26 Feb 2025 11:24 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले बजट में उनकी सरकार का विजन दिखाई देगा, हालात बेहतर हुए हैं, और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद में कमी आई है।

विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें चार महीने सरकार में हुए हैं। पहले बजट में हमारा विजन होगी, उसमें हमारी छाप दिखेगी। चार महीने में मेरी सरकार ने क्या किया, क्या नहीं किया वो विधानसभा में कहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगा था कि मीरवाइज को केंद्र से सुरक्षा मिलेगी। हालात बदले और बेहतर हुए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, उपराज्यपाल का यह कहना कि विधानसभा में पहली बार रात 11 बजे तक प्रचार हुआ, ये गलत है। मैंने 2004 में लोकसभा चुनाव में रात को प्रचार किया है। जम्मू में बॉर्डर पर्यटन की बड़ी संभावना है। जम्मू-कश्मीर के लोगों की एक सोच नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकी हमलों में कमी आई है। हालांकि जम्मू संभाग में आतंकवाद बढ़ा है, जो हमारे दौर में नहीं था।इंडिया ब्लॉक पर बोले-हमें एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए था

इंडिया ब्लॉक पर कहा कि हमें एक साथ लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विलय और विलय के लिए तय शर्तें हमारी लिए एक जैसी है। एक को कम या ज्यादा नहीं कर सकते हैं। किस व्यवस्था के लिए 370 हटाया गया, यह अभी तक कोई नहीं बता पाया है। 
विज्ञापन


न भाजपा हमें और न हम भाजपा को पसंद करते हैं 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर काम करना और भाजपा की राजनीति को स्वीकार करने में बड़ा अंतर है। कुछ लोगों को लगता है कि अगर हम केंद्र के साथ काम कर रहे हैं, तो हम उनके साथ हैं। न भाजपा नेकां को पसंद करती है और न नेकां भाजपा को पसंद करती है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए हम केंद्र के साथ मिलकर काम करें, यह हमारी जिम्मेदारी है। केंद्रशासित प्रदेश और राज्य में जमीन आसमान का फर्क है। इसे खुद समझने और समझाने में समय लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें