फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: प्रधानमंत्री मोदी के मोटापे के खिलाफ अभियान में सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिया साथ, दस लोगों को किया नामांकित

Mon, 24 Feb 2025 11:52 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के ओबेसिटी अभियान में दस  प्रमुख व्यक्तियों को नामांकित कर समर्थन दिया।

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ओबेसिटी (मोटापे) के खिलाफ अभियान में शामिल होने की खुशी व्यक्त की। अब्दुल्ला ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए ओबेसिटी के खिलाफ अभियान में शामिल होने पर बहुत खुश हूं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अभियान में 10 व्यक्तियों को नामांकित किया है। ओबेसिटी से दिल की बीमारियां  टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक्स, श्वसन समस्याएं और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे चिंता और अवसाद जैसी कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां होती हैं। आज मैं इन 10 लोगों को प्रधानमंत्री के ओबेसिटी के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए नामांकित कर रहा हूं और उनसे अनुरोध कर रहा हूं कि वे और 10 लोगों को इस अभियान से जोड़ें ताकि यह लड़ाई आगे बढ़ सके।

अब्दुल्ला द्वारा नामांकित किए गए व्यक्तियों में बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, व्यापारी सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हंडू शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मन की बात प्रसारण में ओबेसिटी के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया था और लोगों से कम तेल में खाना बनाने की अपील की थी। और 10 प्रतिशत तेल की मात्रा कम करने की चुनौती को 10 अन्य लोगों तक पहुंचाने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें