आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह नजर आ रहा है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
#WATCH | J&K Chief Minister Omar Abdullah hoists the National Flag in Srinagar on the occasion of 80th Independence Day pic.twitter.com/OIgyrys8H8
— ANI (@ANI) August 15, 2026
उधर, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और राष्ट्रीय ध्वज लहराया।