बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने श्रीनगर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग से पहले कहा कि कश्मीर फिल्मों के लिए एक शानदार स्थान है और यहां की प्रतिभा को मंच देने की जरूरत है।
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने श्रीनगर में अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की रेड कार्पेट स्क्रीनिंग से पहले मीडिया से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। फिल्म की शूटिंग के लिए वे लगभग 30 दिनों तक श्रीनगर में रहे और अब फिर से यहां आकर खुशी और गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
इमरान ने कहा कि यहां का मौसम मुंबई से भी अच्छा है। यह खुशी की बात है कि 38 वर्षों बाद यहां फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है। यह स्थानीय निवासियों और पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। उनका कहना था कि श्रीनगर और कश्मीर के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद अच्छे और प्रतिभाशाली हैं। उन्हें अपनी अनोखापन को तलाशने और निखारने के लिए फिल्मों और टेलीविजन जैसे माध्यमों की जरूरत है।
इमरान हाशमी ने फिल्म निर्माताओं से कहा कि वे भी श्रीनगर में फिल्मों की शूटिंग और रिलीज करने के लिए आएं। उनका कहना था कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और इस क्षेत्र में रोजगार और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। फिल्म ग्राउंड जीरो की इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। स्क्रीनिंग 38 वर्षों बाद श्रीनगर में हुई, इसलिए यह अवसर और भी खास और ऐतिहासिक था।