फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह-लद्दाख: राजस्थान के सूरज ने लद्दाख में रचा इतिहास, 12 घंटे 35 मिनट में पूरी की 122 किमी अल्ट्रा रेस

Fri, 11 Sep 2026 03:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

राजस्थान के धावक सूरज मीणा ने लद्दाख की 122 किमी सिल्क रूट अल्ट्रा मैराथन में 12 घंटे 35 मिनट में दूसरा स्थान हासिल किया और गैर-लद्दाखी धावकों में सबसे आगे रहे। ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के बावजूद उन्होंने रन-वॉक रणनीति अपनाकर रेस पूरी की और लद्दाख में करीब एक महीने की ट्रेनिंग को अपनी सफलता का आधार बताया।
विज्ञापन
पांच जून से बंद थी संचार सेवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धावक सूरज मीणा ने लद्दाख की कठिन परिस्थितियों में 122 किलोमीटर लंबी सिल्क रूट अल्ट्रा मैराथन में दूसरा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 12 घंटे 35 मिनट में रेस पूरी की और गैर-लद्दाखी धावकों में सबसे आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि इतनी ऊंचाई पर दौड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि ऊंचाई बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में परेशानी होती है। उन्होंने इसके लिए लद्दाख में करीब एक महीने तक प्रशिक्षण लिया और दौड़ के दौरान रन-वॉक रणनीति अपनाई। 40 किलोमीटर तक वह बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन उसके बाद ऊंचाई बढ़ने के कारण रफ्तार बनाए रखना मुश्किल हो गया।

यह सूरज की लद्दाख मैराथन में तीसरी भागीदारी थी। उन्होंने 2022 में फुल मैराथन में हिस्सा लिया था, जबकि पिछले साल खारदुंग ला चैलेंज रेस में दौड़े थे।

सूरज का लद्दाख से जुड़ाव सिर्फ मैराथन तक सीमित नहीं है। उन्होंने 2024 में जयपुर से साइकिल चलाकर मनाली के रास्ते करीब 2,400 किलोमीटर का सफर 12 दिनों में तय कर लद्दाख पहुंचकर मैराथन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने कश्मीर के रास्ते लद्दाख से जयपुर तक करीब 1,500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा भी 12 दिनों में पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें