फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajj Pilgrimage 2026: हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना, 431 जायरीन ने श्रीनगर से भरी उड़ान

Sat, 18 Apr 2026 11:11 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर से 431 जायरीन का पहला काफिला श्रीनगर से तीन उड़ानों के जरिए हज के लिए सऊदी अरब रवाना हुआ। बेमिना हज हाउस में सभी इंतजाम मुकम्मल रहे।
विज्ञापन
जायरीन को विदाई देते परिजन - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर से हज के लिए पहला काफिला शनिवार को श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया।अधिकारियों के मुताबिक इस पहले जत्थे में कुल 431 जायरीन शामिल हैं, 230 पुरुष और 201 महिलाएं हैं।

विज्ञापन

जायरीन को विदाई देते परिजन - फोटो : बासित जरगर
यह जत्था तीन उड़ानों के जरिए रवाना हुआ। जायरीनों की सहूलियत के लिए श्रीनगर के बेमिना स्थित हज हाउस में ट्रांसपोर्ट, सामान और दस्तावेजात से जुड़ी तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई थीं, ताकि रवानगी का अमल आसानी से पूरा हो सके।
विज्ञापन

जायरीन को विदाई देते परिजन - फोटो : बासित जरगर
इस मौके पर हज हाउस के बाहर बड़ी तादाद में घरवालों और अजीज-ओ-अकारिब ने पहुंचकर जायरीनों को विदाई दी। अधिकारियों ने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर से कुल 4,764 लोग हज की सआदत हासिल करने के लिए सऊदी अरब रवाना होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें