फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नई साजिश: एलओसी पर हाई अलर्ट, सीमा पार 70 लांचिंग पैड सक्रिय; 800 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

Sat, 18 Apr 2026 10:52 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

LoC infiltration alert Kashmir: खुफिया इनपुट के बाद एलओसी के पार 70 लॉन्चिंग पैड पर करीब 800 आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं। सेना ने ड्रोन, नाइट विजन और सर्च ऑपरेशन के जरिए निगरानी बढ़ाते हुए सीमा और आंतरिक इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की कमजोर पड़ती जड़ों से बौखलाए पाकिस्तान फिर घुसपैठ कराने की फिराक में है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार 70 लांचिंग पैड पर 800 आतंकी सक्रिय हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद घाटी में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों के अनुसार पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की बरसी के आसपास आतंकी फिर नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। पाकिस्तान में बैठे सरगना आतंकियों की ज्यादा से ज्यादा संख्या में घुसपैठ कराने की कोशिश कर सकते हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियाें के साझा किए गए इनपुट के आधार पर कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला में एलओसी पर सुरक्षाबलों को और सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। सैन्य कमांडरों ने भी हाल के दिनों में कश्मीर में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा कर ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया है। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बीते दिनों कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने आतंकवाद रोधी ग्रिड की समीक्षा की थी। तालमेल, अनुकूलन क्षमता, सटीकता व सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा इनपुट के बाद एलओसी पर जवानों को और ज्यादा सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए हैं। आधुनिक उपकरणों, नाइट विजन डिवाइस, सर्विलांस कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सर्च ऑपरेशन तेज किए गए हैं। पुराने घुसपैठ के रास्तों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया जा सके। आंतरिक इलाकों में भी सेना तलाशी अभियान चला रही है। 

विज्ञापन

आईएसआई व पाकिस्तानी सेना ने तेज की घुसपैठ की तैयारी :
सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट में पता चला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की तैयारी की है। सीमा पार 70 आतंकी लांचिंग पैड सक्रिय हैं। 800 आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है। इनमें लश्कर-और जैश के ज्यादा आतंकी हैं। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पर आतंकी संगठनों का दबाव बढ़ गया है क्योंकि इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें