फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: 'अपनी कमियां सुधारने के बजाय मेरा इस्तीफा लेना बेहतर समझा', रुहुल्ला ने नेकां नेतृत्व पर साधा निशाना

Tue, 10 Nov 2026 11:13 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पूर्व सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने नेकां नेतृत्व पर जनता से किए वादे पूरे नहीं करने और पार्टी की कमियां सुधारने के बजाय उनसे इस्तीफा मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए और अब नेकां को उसके कामों का जवाब जनता देगी।
विज्ञापन
आगा सैयद रूहुल्ला मेहदी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के पूर्व सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, पार्टी ने अपनी कमियां सुधारने और जनता से किए वादे पूरा करने के बजाय मेरा इस्तीफा लेना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ उनके मतभेदों की मुख्य वजह अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जनता से किए गए राजनीतिक वादों को पूरा नहीं करना था।

विज्ञापन
Trending Videos

रुहुल्ला ने कहा, उन्होंने कई बार पार्टी नेतृत्व के सामने अधूरे वादों और जनता की अपेक्षाओं का मुद्दा उठाया, लेकिन उनकी चिंताओं पर ध्यान देने के बजाय उनसे इस्तीफा मांग लिया गया। उन्होंने कहा, वे सुधार नहीं चाहते थे, वे इस्तीफा चाहते थे। उन्होंने कहा, 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बहुत कुछ खोया और उस दौर में सबसे अधिक जरूरत मजबूत राजनीतिक संघर्ष तथा जनता से किए गए वादों पर कायम रहने की थी। हालांकि, उनके अनुसार पार्टी नेतृत्व अपनी राजनीतिक दिशा बदलने और तौर-तरीकों में सुधार करने को तैयार नहीं था।

इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया। नेकां नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना पर कहा, वह अपनी पूर्व पार्टी से सियासी टकराव में नहीं पड़ना चाहते। मैं नेकां को कोई जवाब नहीं देना चाहता। जनता उन्हें जवाब देगी और वक्त खुद सब बता देगा। उन्होंने पार्टी पर जनता की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

नए मंच के लिए सही लोगों से बातचीत कर रहे
अपने भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर रुहुल्ला ने कहा, जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले लोगों को एक मंच पर लाने के प्रयास जारी हैं। इस दिशा में बातचीत की जा रही है। आगे के रास्ते के लिए सही लोगों से बातचीत कर रहे हैं। जैसे-जैसे वक्त बीतेगा, आपको इसके बारे में पता चल जाएगा। स्पष्ट किया कि किसी एक सियासी संगठन के अपेक्षाओं पर खरा न उतरने से अधिकारों की लड़ाई खत्म नहीं होनी चाहिए। वह लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के आर्थिक असर का भी किया जिक्र
रुहुल्ला ने अमेरिका-इस्राइल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के आर्थिक प्रभावों का भी उल्लेख किया। कहा कि ऐसे संघर्षों का असर केवल संबंधित क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मुद्रा में उतार-चढ़ाव, महंगाई और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से भारत जैसे देशों पर भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें