फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी के मायन इलाके में बादल फटने से मची तबाही: भारतीय सेना बनी देवदूत, फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला

Fri, 24 Jul 2026 11:55 AM IST
Nikita Gupta संवाद न्यूज एजेंसी, बारामुला

सार

मायन क्षेत्र में बादल फटने से आई फ्लैश फ्लड के बाद मुकामपुरान गांव के कई घर पानी से घिर गए, जहां फंसे ग्रामीणों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालती भारतीय सेना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मायन क्षेत्र में बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। तेज बहाव के कारण घोरेताल नाला अपना रास्ता बदल गया, जिससे मुकामपुरान गांव के कई घर चारों ओर से पानी में घिर गए और वहां रहने वाले लोग पूरी तरह फंस गए।

विज्ञापन


फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालती भारतीय सेना - फोटो : संवाद
बाढ़ के साथ आए मलबे ने गांव तक पहुंचने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया, जिससे प्रभावित परिवारों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया। हालात बिगड़ने पर भारतीय सेना ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालती भारतीय सेना - फोटो : संवाद
जैसे ही पानी का स्तर कुछ कम हुआ और बहाव की तीव्रता घटी, सेना के जवानों ने जोखिम उठाते हुए फंसे हुए ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों को उनके घरों से निकालकर मुख्य गांव में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालती भारतीय सेना - फोटो : संवाद
सेना की इस त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मुश्किल समय में सेना की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए जवानों का आभार व्यक्त किया।

प्रशासन और संबंधित एजेंसियां प्रभावित क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें