फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर के गांवों में फ्लैश फ्लड से तबाही: कई मकानों को नुकसान, तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Fri, 24 Jul 2026 11:04 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर

सार

उधमपुर जिले के बरकूंडा और बसंतगढ़ के कड़वाह गांव में फ्लैश फ्लड से कई मकानों और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा, जबकि तीन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधमपुर के बरकुआंडा में बादल फटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद बरकूंडा इलाके में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से कई मकानों को नुकसान पहुंचा। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने प्रभावित तीन परिवारों को सुरक्षित निकालकर बरकुआंडा के सरकारी मिडिल स्कूल में ठहराया है।

विज्ञापन

फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इसी बीच, बसंतगढ़ तहसील के कड़वाह गांव में भी अचानक आई बाढ़ से कुछ मकानों और खेतों में खड़ी मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा। हालांकि प्रशासन ने समय रहते पानी का रुख वैकल्पिक चैनल की ओर मोड़ दिया, जिससे रिहायशी इलाकों और कृषि भूमि को अधिक नुकसान होने से बचाया जा सका।

उधर, उधमपुर में तवी नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नदी का जलस्तर 12.655 फीट दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 15 फीट है।
विज्ञापन

वहीं, अखनूर में चिनाब नदी का जलस्तर एक बार फिर बाढ़ चेतावनी स्तर को पार कर गया है, जिससे प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

पिछले पांच दिनों से जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें