फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: उमर अब्दुल्ला ने तुलबुल बैराज की वकालत की तो भड़कीं महबूबा, बोलीं-पानी को हथियार नहीं बनाएं

Sat, 17 May 2025 11:52 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने तुलबुल बैराज परियोजना को फिर से शुरू करने का समर्थन किया, जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने पानी को हथियार बनाने का विरोध करते हुए इसे भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बताया। जिसमें उमर ने महबूबा को गटर की गंदगी में फंसने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि निलंबित होने के बीच तुलबुल नौवहन बैराज परियोजना का काम फिर से शुरू करने के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आह्वान के बाद उनके और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के बीच सोशल मीडिया पर तीखा वाकयुद्ध छिड़ गया। महबूबा ने तुलबुल परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि पानी को हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


एक-दूसरे खिलाफ एक के बाद एक पोस्ट से बहस इस कदर तीखी हो गई कि उमर अब्दुल्ला को कहना पड़ा कि महबूबा इसको गटर की गंदगी तक ले जाना चाहती हैं, इसलिए वह इसे छोड़कर अपने अन्य जरूरी काम निपटाना बेहतर समझते हैं।

वाकयुद्ध की शुरुआत उमर की उस पोस्ट के बाद हुई जिसमें उन्होंने वुलर झील का एक वीडियो साझा करते हुए तुलबुल नौवहन परियोजना फिर शुरू करने की वकालत की थी।अब्दुल्ला ने अपनी पोस्ट में लिखा, यह उत्तरी कश्मीर में वुलर झील है।
विज्ञापन


वीडियो में आप जो निर्माण कार्य देख रहे हैं, वह तुलबुल नौवहन बैराज है। इसे 1980 के दशक के प्रारंभ में शुरू किया गया था, लेकिन सिंधु जल संधि के चलते पाकिस्तान के दबाव में इसे छोड़ना पड़ा था। अब जबकि सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, तो क्या हम इस परियोजना को फिर से शुरू कर पाएंगे। महबूबा ने जवाब में अपनी पोस्ट में इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक रूप से भड़काऊ बताया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से छह आतंकी ढेर; आठ की तलाश जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें