कुलगाम। काजीगुंड के मंधोल गांव में शुक्रवार दोपहर एक बोरवेल अचानक धंस गया। लोगों ने बताया कि पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग का एक कर्मी और और एक स्थानीय निवासी बाल-बाल बचे।
उन्होंने कहा कि बोरवेल कई हफ्तों से खराब हालत में था, लेकिन इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों का निरीक्षण करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम भेजी जाएगी। संवाद