प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम में फिलहाल कलियासौड़ से बिल्वकेदार तक क्षेत्र शामिल करने की योजना है। आपत्तियों की वजह से टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र को अभी प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार निगम में शामिल करने के संबंध में जनप्रतिनिधियों को मनाने के प्रयास चल रहे हैं।
लगभग एक डेढ़ साल पूर्व राज्य सरकार ने श्रीनगर नगर पालिका विस्तारीकरण विकास खंड कोट के बिल्वकेदार व नाकोट सहित टिहरी जिले के कीर्तिनगर व चौरास क्षेत्र को शामिल करने व नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कीर्तिनगर और चौरास क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस पर एतराज जताया।
जनप्रतिनिधियों के मूड को देखते हुए विगत 20 अगस्त को संशोधित आदेश जारी करते हुए चौरास व कीर्तिनगर को हटा दिया गया। 7 नवंबर को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नगर निगम श्रीनगर के प्रस्ताव पर कार्रवाई करने के निर्देश डीएम को दिए।
प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम में फिलहाल डुंगरीपंथ, फरासू, कलियासौड़, बिल्वकेदार, दिगोली, धनचड़ा, फरासू व स्वीत गांवों को शामिल करने की योजना है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि श्रीनगर नगर निगम बनने से 100 करोड़ का बजट मिलेगा। अभी प्रतिवर्ष 9 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अभी निगम बनाने का प्रस्ताव है। सभी के सुझाव मांगे जा रहे हैं।