फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राज्य का दर्जा बहाली पर केंद्र से लगातार बातचीत, सीएम उमर बोले- अमित शाह के संपर्क में हूं

Mon, 07 Sep 2026 06:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने समेत जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच लंबित मुद्दों पर गृह मंत्री अमित शाह के लगातार संपर्क में हैं। इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर उन्होंने जल्द समाधान की उम्मीद जताई और कहा कि लंबे आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं और छात्रों की इंटर्नशिप दोनों प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार संपर्क में हैं। जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच कई अहम मुद्दे अभी लंबित हैं, जिन पर लगातार बातचीत चल रही है। इनमें जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि राज्य का दर्जा बहाल करने के अलावा बिजनेस रूल्स की मंजूरी, करीब दो साल से लंबित एडवोकेट जनरल की नियुक्ति और आरक्षण संबंधी रिपोर्ट जैसे मुद्दे भी केंद्र के समक्ष लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों पर चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय फिल्मकारों और जनसंचार के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, यह फिल्म निर्माताओं को यह याद दिलाने का प्रयास है कि विदेशी लोकेशन का रुख करने से पहले कश्मीर देश का प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन हुआ करता था।

मेडिकल इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह मामला इतने लंबे समय तक नहीं खिंचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इस पर फैसला लेना है और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह मुद्दा जल्द सुलझे, क्योंकि लंबे समय से चल रहे आंदोलन से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ इंटर्न डॉक्टरों की ट्रेनिंग भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें