गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारे की एटीएम पर्ची चिपकाने वाले छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्र पुलिस को मिल गए है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे संस्थान में प्रवेश लिया हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वेरिफिकेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
चार जनवरी को गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारों की एटीएम पर्ची चस्पा मिली थी। विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
एटीएम पर्ची की जांच में खाता जम्मू कश्मीर राज्य के किसी बैंक का निकला था, जबकि खाताधारक गढ़वाल विवि से संबद्ध देहरादून स्थित किसी संस्थान के छात्र का है। पुलिस पर्ची ने हैंड राइटिंग के मिलान के लिए संस्थान से आरोपी छात्र की कापियां और अन्य दस्तावेेज कब्जे में लिए हैं।
अब पुलिस जांच छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों पर केंद्रित हो गई है। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।