फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में शांतिभंग की तो होगी कार्रवाई

Mon, 06 Mar 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
विज्ञापन
गढवाल विवि के बिड़ला परिसर में आइसा कार्यकर्ताओ को समझाते चीफ प्राक्टर प्रो. एचबीएस चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गढ़वाल विवि परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवि के नियंता मंडल ने अभाविप और आइसा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए। नियंता मंडल ने स्पष्ट कहा कि  आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य नियंता कार्यालय में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी की मौजूदगी में आइसा व अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने वार्ता की। मालूम हो कि बीते शनिवार को आइसा और अभाविप कार्यकर्ता भिड़ गए थे।  प्रो. चौहान ने कहा कि अप्रैल में विवि की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होनी हैं।

इन दिनों विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसलिए छात्र कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे परिसर की शांति व्यवस्था भंग हो। इस दौरान नियंता मंडल ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में अभाविप के सुधीर जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत, विनीत पोश्ती, आइसा के अतुल सती, शिवानी पांडे, कृष्णा, नियंता मंडल के डा. आरएस नेगी, वाईपी पुंडीर, एससी सती, डा. मोनिका गुप्ता, डा. डीएस बिष्ट, डा. वाईएस फरस्वाण आदि मौजूद थे।

भारी मात्रा में पुलिस रही मौजूद
श्रीनगर। सोमवार को बिड़ला परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी मय फोर्स बिड़ला परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने अभाविप व आइसा कार्यकर्ताओं का समझाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें