फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: हैदराबाद के पर्यटक की श्रीनगर में हार्ट अटैक से मौत

Wed, 20 Apr 2022 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में हैदराबाद के एक पर्यटक की बुधवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पर्यटक महिला अपने पति के साथ बलवार्ड रोड के एक लग्जरी होटल में रुकी हुई थी। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के रहने वाले माकीश पारक अपनी पत्नी बवाना पारक (68) के साथ कश्मीर आए हुए थे। वह बलवार्ड रोड के एक लग्जरी होटल में रुके हुए थे। बुधवार को बवाना पारक ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। उसे इलाज के लिए खैबर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बवाना को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतका के शव को आगे की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) श्रीनगर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें