हंदवाड़ा पुलिस को पूर्व आतंकी की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा कस्बे में चिन्हित स्थान पर अभियान चलाया और आरोपी मंजूर अहमद भट, निवासी क्रुहमुरा हंदवाड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और पिस्तौल के 16 कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, मंजूर अहमद भट पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और वह पूर्व आतंकी है। पुलिस ने हंदवाड़ा थाने में उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस आतंकी मॉड्यूल का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।