उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बांदीपोरा जिले में पांच बेघर परिवारों को जमीन के कागजात सौंपे। उपराज्यपाल ने कहा कि बेघर लोगों को घर मुहैया कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ा जा रहा है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बांदीपोरा जिले में पांच बेघर परिवारों को जमीन के कागजात सौंपे। उपराज्यपाल ने कहा कि बेघर लोगों को घर मुहैया कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को आगे बढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कई सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इसमें बहुमंजिला कार पार्किंग, अलोसा लोलाब रोड और कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने बांदीपोरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पीआरआई सदस्यों और स्थानीय लोगों के कई प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें सरकार की ओर से शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बनयारी के स्थानीय निवासी अर्शीद अहमद ने कहा कि वे बांदीपोरा प्रशासन और एलजी मनोज सिन्हा के बहुत आभारी हैं कि उन्हें घरों के लिए जमीन के कागजात सौंपे गए हैं। हमारे पास अब तक अपना घर नहीं था लेकिन अब हम अपना घर बना सकते हैं।