फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में हाई अलर्ट, डल झील पर बढ़ी सुरक्षा

Tue, 21 Apr 2026 12:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले श्रीनगर सहित जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
डल झील पर सुरक्षाबल तैनात - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तैनात किया गया है। श्रीनगर के प्रसिद्ध डल झील और उसके आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, प्रवेश और निकास बिंदुओं पर भी कड़ी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्यटकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें