फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama: पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा ठिकाना ध्वस्त, आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक जब्त

Fri, 28 Nov 2025 05:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक ठिकाने को ध्वस्त किया और आतंकवादी सहयोगी नजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया। ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड, डिटोनेटर और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक ठिकाने को ध्वस्त किया और एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आतंकियों को हथियार, गोला-बारूद और अन्य लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराने में सक्रिय था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के नानेर मीडूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके में  तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान  जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नजीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बागों में स्थित एक आतंकवादी ठिकाना भी बरामद किया गया। ठिकाने से दो हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर और विस्फोटक समान बरामद किया गया। ठिकाना मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ जारी है और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें