खेल में कॅरिअर के प्रति सजगता बढ़ी :
सिबा ने बताया कि पहले अभिभावकों और छात्रों में खेल कॅरिअर को लेकर जागरूकता कम थी लेकिन अब सोच बदल रही है। शिक्षा और सरकारी नौकरियों में खेल कोटा लागू होने से परिवार अब खेल को पढ़ाई के साथ एक सम्मानजनक कॅरिअर विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।
स्पोर्ट्स एक्सचेंज कार्यक्रम की भी योजना :
प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर और स्पोर्ट्स एक्सचेंज कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है। सर्दियों में लद्दाख के खिलाड़ी रोहतक, पटियाला और दिल्ली जैसे शहरों में प्रशिक्षण लेंगे जबकि मैदानी इलाकों के खिलाड़ी गर्मियों में उच्च ऊंचाई प्रशिक्षण के लिए लद्दाख आएंगे।
प्रतिभाओं की हो रही पहचान :
सिबा नायक ने बताया कि हाल ही में लेह और कारगिल में प्रतिभाओं की पहचान का इनके विकास के लिए अभियान चलाया गया। ट्रायल में नुब्रा, नीमो, खालसी और द्रास सहित कई क्षेत्रों से युवा खिलाड़ी शामिल हुए। चयन सूची संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि खेलों में लड़कियों की रुचि बढ़ है। हमारा लक्ष्य ऐसे खिलाड़ी तैयार करना है जो एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
संबंधित वीडियो