फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नौगाम के मावर जंगलों में भीषण आग, बचाव अभियान जारी

विज्ञापन
कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर के जंगल में लगी आग। संवाद - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
- तेज हवा और सूखी झाड़ियों ने आग को भड़काया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में स्थित घने मावर जंगलों में बुधवार देर शाम अचानक भयंकर आग भड़क उठी। इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव तथा आग बुझाने का अभियान चलाया गया।
मावर के रेंज ऑफिसर शेख इकबाल सबसे पहले मौके पर पहुंचने वालों में शामिल थे और उन्होंने तेजी से फैल रही आग को नियंत्रित करने के लिए अभियान का नेतृत्व किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैली और जिसे तेज हवा और सूखी झाड़ियों ने और भड़काया।
विज्ञापन

प्रारंभिक कार्रवाई के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी बशीर अहमद वानी और मोहम्मद मोहिमिन झुलस हो गए। सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है लेकिन गंभीर है। इससे पता चलता है कि एलओसी से सटे ऊबड़-खाबड़ इलाके में आग बुझाना कितना जोखिमपूर्ण है। अधिकारी बोले-आग की तीव्रता ने हमें चौंका दिया लेकिन हम हर इंच जंगल बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हंदवाड़ा पुलिस, नौगाम ब्रिगेड के सेना के जवान, वन संरक्षण बल लैंगेट और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत सक्रिय हो गए। फायर टेंडर, वॉटर बाउजर और मैनुअल कंट्रोल टीमों को तैनात किया गया। अंधेरा होने के बावजूद अभियान बिना रुके जारी रहा और फ्लडलाइट्स की रोशनी में फायर टेंडर और स्थानीय लोग कंधे से कंधा मिलाकर आग को पास के गांवों तक पहुंचने से रोकने में लगे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना ने लॉजिस्टिक समर्थन दिया जिसमें आग की दिशा और फैलाव का पता लगाने के लिए ड्रोन निगरानी भी शामिल थी।
प्रशासन ने लोगों से क्षेत्र से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि शुष्क पतझड़ मौसम ऐसी आग को और गंभीर बना सकता है।
विज्ञापन

कलमाबाद फायर स्टेशन की टीमों के अनुसार आग में अब तक बड़ी संख्या में पेड़ जल चुके हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। वन विभाग ने घटना के बाद सामुदायिक सहयोग की अपील की है। वन विभाग लगातार बिना रुके आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें