फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने राज्य स्थापना दिवस पर सफाई कर्मियों को किया सम्मनित

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस की 21 वर्षगांठ पर नगर पालिका सहित विभिन्न विद्यालयों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। सोमवार को नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी ने सफाई कर्मियों को कंबल भेंट करने के साथ ही एक-एक हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। दूसरी ओर जीजीआईसी श्रीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से ‘राज्य बनने के बाद क्या खोया, क्या पाया’ विषय पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शालिनी प्रथम, अंचली द्वितीय व मानसी तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल पहले, कॉजल दूसरे व शिखा तीसरे स्थान पर रही। ऐंजल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में भी ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को राज्य स्थापना दिवस की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें