घाटी में रात का पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुलमर्ग में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। श्रीनगर में पारा माइनस 3.6 डिग्री रहा। सोमवार को दोपहर में धूप तो निकली पर ठंडी हवा के आगे बेअसर लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री तक और गिरेगा।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.8 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.5 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.2 डिग्री, बारामुला में माइनस 0.7 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 1.3 डिग्री, पुलवामा में माइनस 4.2 डिग्री, शाेपियां में माइनस 5.6 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.7 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 11.1 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.3 डिग्री, बटोत में 2.1 डिग्री, कटड़ा में 5.6 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 2.1 डिग्री, कठुआ में 8.4 डिग्री, उधमपुर में 6.0 डिग्री, रामबन में 2.7 डिग्री, राजौरी में 1.6 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.3 डिग्री, रियासी में 8.3 डिग्री, डोडा में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 9.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री, नुबरा वैली में माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।