जापान स्कीयर्स के एक दल ने कहा कि गुलमर्ग प्रकृति की एक अनोखी देन है। जापान के स्कीयर यामामोटो ने कहा, ढलानों की ऊंचाई, बर्फ जमा होना, ट्रैक और विशाल अल्पाइन पेड़ स्वर्ग का अहसास कराते हैं।
गुलमर्ग में बर्फ से ढके मैदानों और ढलानें विदेशी मेहमानों को आकर्षित कर रही हैं। यहां पहुंचे जापान स्कीयर्स के एक दल ने कहा कि गुलमर्ग प्रकृति की एक अनोखी देन है। जापान के स्कीयर यामामोटो ने कहा, ढलानों की ऊंचाई, बर्फ जमा होना, ट्रैक और विशाल अल्पाइन पेड़ स्वर्ग का अहसास कराते हैं।
विज्ञापन
हालांकि ट्रैक में और सुधार करने और पर्यटकों के लिए अधिक बुनियादी ढांचे के निर्माण की गुंजाइश है। उन्होंने कहा, इस स्थान को दुनिया भर से पर्यटकों की मेजबानी के लिए अधिक बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है। स्कीइंग एक ऐसी चीज है जो यहां गति पकड़ रही है और हम इसे पसंद कर रहे हैं।
यूरोपीय देशों द्वारा अपने नागरिकों को कश्मीर जाने से रोकने वाली
नकारात्मक यात्रा सलाह के बारे में पूछे जाने पर जापानी स्कीयर ने कहा कि दुनिया एक परिवार है। नकारात्मक यात्रा सलाह को अब दूर किया जाना चाहिए और दुनिया भर से लोगों को बर्फ का आनंद लेने के लिए कश्मीर व गुलमर्ग का दौरा करना चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य स्कीयर इसोमो ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों में न्यूजीलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस की भी यात्रा की है। मैं वास्तव में गुलमर्ग की सुंदरता से प्रभावित हुआ हूं। यह मेरी कश्मीर की पहली यात्रा है। मैं जापान में अपने दोस्तों से कहूंगा कि वे बड़ी संख्या में कश्मीर आएं। यह एक सुरक्षित जगह है और खूबसूरत भी।
जापानी स्कीयर, हारुतो के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार को विदेशी पर्यटकों के लिए अधिक होटल और गेस्ट हाउस स्थापित करने की आवश्यकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 55,000 विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया। इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में प्रशासन की नजर 2.50 करोड़ पर्यटकों के आगमन पर है।