फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारुपकारों का पदोन्नति कोटा बढ़ाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग ड्राइंग एसोसिएशन पौड़ी शाखा ने पदोन्नति कोटा बढ़ाने और समय पर पदोन्नति करने की मांग की है। संगठन ने जखोली में प्रारूपकारों (ड्राफ्समैन) के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यहां बुधवार को सिंचाई कार्य मंडल कार्यालय में इंजीनियरिंग ड्राइंग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष निशंक सिरोही की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कहा गया कि संगणक (कंप्यूटर) का पदनाम परिवर्तित कर कनिष्ठ अभियंता प्राविधिक (जेई टी) कर दिया जाए। साथ ही प्रारूपकार से संगणक पद पर 10 साल के बजाय 7 साल में प्रमोशन किया जाए। सदस्यों ने गैर तकनीकी कर्मचारियों से तकनीकी कार्य करवाने का विरोध किया। उन्होंने संगणक का ग्रेड वेतन 4800 रुपये और प्रारूपकारों का ग्रेड वेतन 4600 रुपये करने की मांग की। बैठक में प्रांतीय सदस्य गबर सिंह रावत, मंडलीय उपाध्यक्ष अमित कुकरेती, जिलाध्यक्ष देवानंद बहुगुणा, सचिव कमल किशोर, अमित रावत, आशीष डोभाल, व प्रवीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें