फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने पर्याप्त तैयारी नहीं की: पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व जम्मू-कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि सरकार ने कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी, जिससे हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस महामारी में जिन लोगों ने अपनी करीबियों और प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारवालों के प्रति पार्टी की सहानुभूति है। पाटिल ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम सेप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर वर्तमान राजनीतिक, संगठनात्मक मामलों और कोविड परिदृश्य पर चर्चा की। पार्टी की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के साथ समन्वय और तालमेल मजबूत बनाकर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने के लिए उचित प्रयास करने को कहा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण रखने में सरकार विफल रही है। प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि सभी पार्टी इकाइयां शुक्रवार को कोविड एसओपी का पालन करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी त्रस्त है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमण भल्ला, मूला राम, रवींद्र शर्मा, रजनीश शर्मा, बलवान सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें