फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह: लद्दाख स्काउट्स सेंटर में अग्निवीर प्रशिक्षण का जायजा, जीओसी ने किया ड्रोन ट्रेनिंग नोड का उद्घाटन

Tue, 22 Sep 2026 11:37 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों के प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने सोमवार को लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा कर अग्निवीरों के प्रशिक्षण और रेजिमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ढांचे का जायजा लिया और केंद्र में ड्रोन ट्रेनिंग नोड (डीटीएन) का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य तकनीक आधारित प्रशिक्षण क्षमताओं को मजबूत करना है।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने चाइनीज लैंग्वेज लैब का भी दौरा किया और वहां समकालीन तथा ऑपरेशनल जरूरतों के अनुरूप दिए जा रहे प्रशिक्षण का प्रदर्शन देखा। जीओसी ने लद्दाख स्काउट्स के जवानों के साथ चाय पर बातचीत की और उनके पेशेवर रवैये, समर्पण तथा कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें