मतदाता जागरूकता पर बनी गढ़वाली फीचर फिल्म हैलो यूके यूट्यूब पर रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज के मौके पर निर्माता निर्देशक प्रदीप भंडारी ने कहा कि फिल्म को यू ट्यूब से अपलोड करके घर बैठे देख सकेंगे।
मंगलवार को मतदाता जागरूकता पर बनी गढ़वाली फिल्म हैलो यूके को निर्माता निदेशक प्रदीप भंडारी ने रिलीज किया। भंडारी ने बताया कि फिल्म में उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में जनता के वोट की ताकत को दर्शाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मतदाता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया है।
फिल्म को लाखों लोगों ने सिनेमा घरों में देखा है, उनके अनुरोध पर फिल्म को यूट्यूब पर लांच किया गया है। इस मौके पर गंभीर सिंह जयाड़ा, अर्जुन भंडारी, संदीप भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।