गढ़वाल केंद्रीय विवि में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि ने प्रथम सूची जारी कर दी है। विवि काउंसिलिंग की 50 फीसदी कोटा सीटों के लिए 409 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 92 अभ्यर्थियों को उनके विकल्पों के आधार पर सीटें आवंटित की गई है।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रवेश समिति के संयोजक बीएस भंडारी ने बताया कि पाठ्यक्रम में 50 फीसदी सीटों पर विवि द्वारा आयोजित काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है। जबकि शेष 50 फीसदी सीटों पर ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथोरिटी (जोसा) के द्वारा चयन किया जाता है। विवि काउंसिलिंग की 95 सीटों के लिए 409 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 92 अभ्यर्थियों को उनके द्वारा भरे गए विकल्पों व जेईई (मेन)परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की गई है। समिति संयोजक भंडारी ने बताया कि प्रथम सूची आवंटन में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को बीटेक प्रथम सेमेस्टर शुल्क जमा करने के लिए 22 अक्टूबर का समय दिया गया है। प्रवेश समिति द्वारा इसके बाद 26 अक्टूबर को द्वितीय सूची जारी कर दी जाएगी।