फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गांदरबल में शहीद इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद बाबा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
गांदरबल में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गांदरबल। जिला पुलिस ने मंगलवार को कमरिया स्टेडियम में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शहीद इंस्पेक्टर मुश्ताक अहमद बाबा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने किया। उद्घाटन मैच राइजिंग स्टार बदरकुंड और शालाभुग ब्लास्टर्स के बीच खेला गया।
इस टूर्नामेंट में जिले भर से कुल 32 टीमों ने भाग ले रही हैं। स्थानीय युवाओं की इस प्रतियोगिता में उत्साह और सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर एसएसपी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के साथ बातचीत की। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की पहल न केवल युवा प्रतिभा को अपनी क्षमताओं को दिखाने का मंच प्रदान करती है बल्कि उनकी ऊर्जा को उत्पादक गतिविधियों की ओर मोड़ने का एक रचनात्मक तरीका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट आयोजित करने और उन्हें प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के लिए गांदरबल पुलिस का आभार व्यक्त किया। डीएसपी हेडक्वार्टर उमर उर्फान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें