बडगाम। पुलिस ने चोरी के तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग छह लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के नाम और संख्या उजागर नहीं की है।
पुलिस के मुताबिक थाना बडगाम को कुछ महीनों में चोरी की घटनाओं की कई शिकायतें मिली थीं। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने घरों से कई चोरियों में शामिल होने की बात कबूल ली। बरामद किए गए चोरी के सामान में तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य घरेलू सामान शामिल है।