फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: गांदरबल में सेना के काफिले की गाड़ी पलटी, एक सैनिक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Nov 2024 01:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल में सेना के काफिले के एक वाहन के पलटने से सैनिक रिंजिन दोचस घायल हो गए, जिनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में सेना के एक जवान रिंजिन दोचस (3-लद्दाख स्काउट) को मामूली चोटें आई।अधिकारियों के अनुसार  यह घटना नैशनल हाइवै  पर ख्रनीहामा लार बाईपास के पास हुई, जब एक सेना का वाहन, जो श्रीनगर से सोनमर्ग की ओर काफिले का हिस्सा बनकर जा रहा था, अचानक पलट गया। हादसा सुबह के समय हुआ जब सेना का वाहन काफिले के साथ यात्रा कर रहा था।

विज्ञापन


गांदरबल पुलिस और सेना के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में रिंजिन दोचस को हल्की चोटें आई है  जिन्हें तत्काल मेडिकल सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज किया गया। अधिकारियों के अनुसार घायल सैनिक की हालत स्थिर है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें