फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में जी20 बैठक: एक नए युग का गवाह बन रहा जम्मू कश्मीर, विकास और शांति की असीम संभावनाएं- उपराज्यपाल

Tue, 23 May 2023 11:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा ज्ञान, शिक्षा, समावेशी संस्कृति और लुभावने परिदृश्य का केंद्र रहा है जो यात्रियों को हमेशा सुखद अहसास दिलाता रहा है।
विज्ञापन
G20 in Srinagar - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 पर्यटन कार्य समूह की तीन दिवसीय तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में ये बैठक जारी है। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू कश्मीर एक नए युग का गवाह बन रहा है, जिसमें विकास और शांति की असीम संभावनाएं हैं। अब विदेशी निवेश भी जम्मू-कश्मीर में आ रहे हैं। प्रदेश की जनता बेहतर कल की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में जी20 बैठक की पहल भारत के संकल्प को प्रदर्शित करती है कि जम्मू कश्मीर को भी बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह लोकतंत्र के गुणों का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर हमेशा ज्ञान, शिक्षा, समावेशी संस्कृति और लुभावने परिदृश्य का केंद्र रहा है जो यात्रियों को हमेशा सुखद अहसास दिलाता रहा है। मशहूर शायर अमीर खुसरो ने जम्मू-कश्मीर के प्राकृतिक सौन्दर्य का वर्णन करते हुए कहा था- अगर धरती पर कहीं जन्नत है, तो यहीं है, यहीं हैं, यहीं हैं।

एलजी सिन्हा ने कहा कि पर्यटन अलगाव में विकसित नहीं हो सकता। इसका अर्थशास्त्र ठीक है, कि पर्यटन को अच्छे बुनियादी ढांचे, अच्छी नीतियों और प्रभावी और उत्तरदायी प्रशासन की जरूरत है। जम्मू कश्मीर भारत के विकसित क्षेत्रों में से कुछ मापनीय मील के पत्थर पर खड़ा है। हम आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह से लोगों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें