फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Meet: कश्मीर का दौरा रोमांचक, राम चरण के साथ डांस सपना पूरा होने जैसा- कोरियाई राजदूत

Wed, 24 May 2023 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जैबॉक ने कहा कि राम चरण जैसे स्टार के साथ डांस किया। यह सपना साकार होने जैसा है। इसकी कल्पना भी नहीं थी। 
विज्ञापन
श्रीनगर में जी20 - फोटो : बासित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जैबॉक ने तीसरे पर्यटन कार्यसमूह की बैठक के एक साइड इवेंट में कहा कि अब तक का यहां का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। दौरा रोमांचक रहा है। राम चरण जैसे स्टार के साथ डांस किया। यह सपना साकार होने जैसा है। इसकी कल्पना भी नहीं थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक श्रीनगर के बाद गोवा में अंतिम चरण में बढ़ेगी। फिर सदस्य एक दस्तावेज के माध्यम से आम सहमति पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कोरियाई प्रतिनिधिमंडल भारत की अध्यक्षता में पूरी तरह से सहायक है। इसकी सफलता के बारे में आशावादी हैं।

शिकारा की सवारी मजेदारी रही, यहां के लोग भी अच्छे

कश्मीर की सुंदरता पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली शाम शिकारा की सवारी मजेदार रही। सूर्यास्त के दौरान पहाड़ों से घिरी डल झील के साथ सुखद अनुभव था। यहां के लोग भी स्वागत और सत्कार करने वाले हैं। प्रथम आयोजन की सफलता बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह उस दिशा में पहला कदम है।
विज्ञापन


दोनों देशों के लोगों में संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ाने की जरूरत

कश्मीर में फिल्म की शूटिंग को चांग ने कहा कि इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। कोरियाई पॉप सितारों या फिल्मी सितारों को भारत आने के लिए लाना आसान नहीं। भारतीय पॉप सितारों और फिल्मी सितारों के विपरीत उनका अपना एजेंडा है। हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरिया और भारत राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हैं। इस उत्सव के माध्यम से हमारे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि इनमें भारतीय और कोरियाई लोग अधिक रुचि लेंगे।

चीन की जी20 से दूरी पर बोले-कोई टिप्पणी नहीं करूंगा

चीन द्वारा जी20 बैठक से दूरी बनाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर प्रत्येक देश की अपनी स्थिति होती है। हम उस पर कोई विशिष्ट टिप्पणी नहीं कर सकते। हालांकि, कोरिया जी20 की महान सफलता के लिए भारत की अध्यक्षता का पुरजोर समर्थन करता है, इसलिए मैं यहां राजदूत के रूप में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें