गढ़वाल वन प्रभाग के खिर्सू अनुभाग में तैनात डिप्टी रेंजर का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टिया इसे खुदकुशी का मामला बता रही है। मृतक के परिजन भी श्रीनगर पहुंच गए हैं।
मूल रूप से बज्वाड थाना थराली जिला चमोली निवासी उदय जोशी (42) नागदेव रेंग पौड़ी के खिर्सू अनुभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत थे। चौकी इंचार्ज श्रीकोट अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को विभाग का कर्मचारी उन्हें चाय देने गया, जहां उसने कमरे के अंदर जोशी को खिड़की की ग्रिल से बेड शीट के सहारे लटके देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर खिर्सू चौकी से पुलिस कर्मी और 108 कर्मी भी पहुंचे। एसआई कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन देहरादून रहते हैं, जो देर शाम श्रीनगर पहुंच गए।