फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाका चेकिंग में बड़ा खुलासा: कश्मीर में ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Tue, 07 Apr 2026 07:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के कई इलाकों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के चेवाकलां इलाके में नाका चेकिंग के दौरान गुलाम हसन वानी को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 2.30 किलोग्राम पोस्ता भूसा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद हुआ।

वहीं बारामुला के ओल्ड टाउन इलाके में पुलिस गश्त के दौरान फारूक अहमद भट और निसार अहमद वार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा सोपोर के चिजहामा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान मुश्ताक अहमद पर्रार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें