फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जांच ऐसी कि 11 आरोपियों को उम्रकैद, आईपीएस दिव्या डी को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक

Sat, 31 Oct 2026 01:56 PM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोपोर की पूर्व एसएसपी और आईपीएस अधिकारी दिव्या डी को पुडुचेरी में पॉक्सो और बाल श्रम से जुड़े संवेदनशील मामले की उत्कृष्ट जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी जांच के आधार पर अदालत ने सभी 11 आरोपियों को उम्रकैद और पीड़ित बच्चों को 51 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी दिव्या डी पुडुचेरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सोपोर की पूर्व एसएसपी और एसआईए कश्मीर की एसपी रह चुकीं आईपीएस अधिकारी दिव्या डी को उत्कृष्ट जांच के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पुडुचेरी में प्रोबेशन के दौरान पॉक्सो और बाल श्रम से जुड़े एक संवेदनशील मामले की शानदार जांच के लिए दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिव्या डी की जांच के आधार पर अदालत ने इस मामले में सभी 11 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही पीड़ित बच्चों को 51 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। इसे पुडुचेरी के इतिहास में अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।

इस मामले की जांच के दौरान दिव्या डी ने सबूत जुटाने और पीड़ित बच्चों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जांच कौशल और संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

दिव्या डी पुडुचेरी में तैनाती से पहले जम्मू-कश्मीर में एसएसपी सोपोर, एसपी मुख्यालय बारामुला और एसपी एसआईए कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से जम्मू-कश्मीर पुलिस कैडर और खासकर उत्तरी कश्मीर का मान बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें